कोविड महामारी के बाद पीठ दर्द और सर्वाइकल पेन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं कोविड- 19 महामारी ने किसी न किसी रूप में प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को प्रभावित किया है। इसने न केवल स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए बड़ी चुनौतियों खड़ी की हैं बल्कि लोगों की जीवन शैली को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। शहरों में अचानक से लॉकडाउन लग गए , जिस कारण ऑफिस में काम करने वाले लोगों को घर में काम करने का आदी होना पड़ा और इसीलिए स्वास्थ्य से संबंधित बड़ी चिंताएं पैदा हो गईं। रात में लंबे समय तक काम करने और अस्त-व्यस्त जीवन शैली अपनाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ गया है , जिनमें से अधिकांश समय के साथ और बड़ी समस्याओं में परिवर्तित होते जा रहे हैं। पिछले दो वर्षों में , विभिन्न आयु वर्ग के लोगों में पीठ दर्द और सर्वाइकल पेन की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। वर्क-फ्रॉम-होम की संस्कृति , खराब जीवनशैली और शारीरिक गतिविधि की कमी ने पीठ के दर्द को बढ़ा दिया है क्योंकि लगातार एक ही जगह बैठ कर काम करने के कारण इंसान की पीठ , फिटनेस की कमी के कारण कमजोर हो जाती है। डॉक्टर्स के मुताबिक तकरीबन 6...
Purpose of this blog is to create awareness related to medicine, Pharmaceuticals for Indian and international communities. Latest disease, pandemic, endemic, diabetes, arthritis, rheumatoid arthritis, cancer, oncology, surgery, open heart surgery, diet, health, nutrition related queries.