किडनी डिजीज और मोटापे के बीच संबंध आज की पीढ़ी में मोटापा एक महामारी का रूप ले चुका है। यदि आपका वजन ज्यादा है तो इससे आपको किडनी डिजीज की समस्या हो सकती है , इसलिए मोटापे को कम करने का यही सही समय है। स्वस्थ वजन बनाए रखना किडनी के साथ-साथ आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है। मोटापा कई तरह की किडनी डिजीज का कारण बनता है। अधिक वजन वाले लोगों में डायबिटीज तथा हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम बढ़ जाता है और किडनी डिजीज के लिए यह दोनों ही प्रमुख कारक भी हैं। यह ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण है कि भले ही दवाई से आप ब्लड शुगर , ब्लड प्रेशर या कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित कर सकते हैं , परंतु यदि आपका वजन अधिक है , तो दवाइयां लेने के बाद भी आपको किडनी डिजीज होने का खतरा है। ऐसे लोग , जिन्हें पहले से ही किडनी डिजीज है , उनमें मोटापा की संभावना अधिक होती है , जिससे बीमारी के अंतिम चरण में किडनी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे लोग जिन्हें डायबिटीज एवं मोटापा है उन्हें अपनी किडनी का परीक्षण करवाते रहना चाहिए क्योंकि किडनी डिजीज का सबसे अधिक जोखिम उन्हें ही है। क्रॉनिक किड...
Purpose of this blog is to create awareness related to medicine, Pharmaceuticals for Indian and international communities. Latest disease, pandemic, endemic, diabetes, arthritis, rheumatoid arthritis, cancer, oncology, surgery, open heart surgery, diet, health, nutrition related queries.