शोधकर्ता इस बात से सहमत हैं कि हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी, या ई - वायरस जो आमतौर पर तीव्र हेपेटाइटिस का कारण बनते हैं - इन मामलों में दोषी नहीं हैं। न ही ये मामले निश्चित रूप से SARS-CoV-2 संक्रमण से जुड़े हैं, कम से कम अभी तक नहीं, और इस बात का भी कोई सबूत नहीं है कि COVID-19 टीकाकरण को दोष दिया जाये।विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 4 मई को दुनिया भर के 20 देशों में बच्चों में गंभीर हेपेटाइटिस के कम से कम 228 संभावित मामले सामने आए हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में, रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी ने 6 मई की घोषणा की की अज्ञात कारणों से बच्चों में हुए हेपेटाइटिस के 109 मामलों की जांच कर रहा है। सभी चिकित्सक, महामारी विज्ञानी तथा अन्य विशेषज्ञ बच्चों में लीवर की गंभीर सूजन के कारणों का पता लगा रहे हैं और इस विषय में चर्चा कर रहे हैं कि इसे कैसे रोका जा सकता है।
उदाहरण के लिए, 29 अप्रैल को रुग्णता और मृत्यु दर साप्ताहिक रिपोर्ट (MMWR) में किए गए एक अध्ययन में, CDC जांचकर्ताओं ने COVID-19 और अलबामा में बच्चों को टारगेट करने वाले हेपेटाइटिस के नौ मामलों के बीच कोई संबंध नहीं पाया। 6 मई को सीडीसी मीडिया ब्रीफिंग में, अधिकारियों ने कहा कि वे प्रलेखित COVID-19 संक्रमण वाले किसी भी मामले से अवगत नहीं थे; हालांकि, वे यह देखना चाह रहे हैं कि क्या किसी मामले में पिछले संक्रमण की ओर इशारा करने वाले एंटीबॉडी हैं।
इन नए मामलों के पीछे एडेनोवायरस एक संभावित संदिग्ध है। 6 मई को प्रकाशित एक तकनीकी रिपोर्ट में, यूके की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि यूनाइटेड किंगडम में बाल चिकित्सा हेपेटाइटिस के 163 मामलों में, 126 का एडेनोवायरस के लिए परीक्षण किया गया था, और 72% मामलों में पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। सीडीसी ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका में जांच किए जा रहे आधे से अधिक मामलों में भी एडेनोवायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया है। अलबामा के नौ मामलों में, प्रत्येक बच्चा पहले स्वस्थ था लेकिन उसे गंभीर हेपेटाइटिस और एडेनोवायरस संक्रमण दोनों थे।
लगभग 50 एडेनोवायरस हैं जो लोगों को संक्रमित करते हैं, जिनमें वे भी शामिल हैं जो सामान्य सर्दी, कंजेक्टिवाइटिस और पेट से जुड़े हुए संकट का कारण बनते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, अब तक लगभग 40% बच्चों के कुछ प्रयोगशाला परीक्षणों में एडेनोवायरस, "एफ टाइप 41" के लिए पॉजिटिव रिपोर्ट आयी है।
केस बंद हो गया? ऐसा लगता तो नहीं
सीडीसी में जांच जारी है। एजेंसी ने 29 अप्रैल की रिपोर्ट में लिखा है, "इस समय, हम मानते हैं कि एडेनोवायरस इन रिपोर्ट किए गए मामलों का कारण हो सकता है, लेकिन अन्य संभावित पर्यावरणीय और स्थितिजन्य कारकों की अभी भी जांच की जा रही है।"
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें