सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डॉक्टरों द्वारा चेतावनी: अत्यधिक गर्मी के कारण गैस्ट्रोएन्टराइटिस के केस में बढ़ोतरी

डॉक्टरों द्वारा चेतावनी: अत्यधिक गर्मी के कारण गैस्ट्रोएन्टराइटिस के केस में बढ़ोतरी 

डॉक्टरों के अनुसार इन गर्मियों में कॉन्टैमिनेटेड खाना तथा पानी की वजह से गैस्ट्रोएन्टराइटिस के केस हर उम्र के लोगों में बढ़ रहे है।  यदि आप अपने पेट की समस्याओं को रोकना चाहते हैं तो आपको प्रोबायोटिक्स लेने होंगे, आप को ठीक से पानी पीना होगा, आपको न्यूट्रिशन रिच डाइट लेनी होगी, आपको डेली एक्सरसाइज करना होगा, बाहर का खाना ना खाएं और किसी भी तरह की समस्या होने पर अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करे।  

सभी डॉक्टर्स ने इन गर्मियों में चेतावनी दी है कि अत्यधिक गर्मी की वजह से आपको हीट स्ट्रोक, आंख की बीमारी, एसिडिटी तथा डिहाइड्रेशन हो सकता है, परंतु इन सब के साथ गैस्ट्रोएंट्राइटिस एक नई और बड़ी समस्या बन जाती है।  बहुत सारे लोगों ने अपना पेट खराब होने के बारे में डॉक्टर को बताया है और यह सब बढ़ती हुई गर्मी की वजह से हो रहा है। 

गैस्ट्रोएंट्राइटिस एक ऐसी समस्या है जिसके अंदर आपके डाइजेस्टिव ट्रैक्ट में, पेट में तथा आंतों में इरिटेशन एवं सूजन आ जाती है।  मुख्य रूप से यह बैक्टीरिया तथा वायरस की वजह से होता है या फिर यह किसी पैरासाइट की वजह से भी हो सकता है जैसे कि सालमोनेला, शिजेला, ई-कोलाई और वायरस में शामिल हैं रोटावायरस, नोरोवायरस तथा एडिनोवायरस। जैसे जैसे गर्मियां बढ़ती जाएंगी वैसे वैसे आपकी पेट की समस्या भी बढ़ती जाएगी आप का पाचन तंत्र धीमा हो जाएगा जिससे कि आपको पेट में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सबसे बड़ी समस्या तो यह है कि यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे में भी फैल सकती है जैसे कि अगर कोई व्यक्ति जिसे डायरिया है और वह टॉयलेट के बाद अपना हाथ ठीक से नहीं धोता है तो फिर यह बीमारी दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल सकती है। आजकल हर दो से तीन पेशेंट्स लूज मोशन के साथ हॉस्पिटलाइज हो रहे हैं, क्योंकि गर्मी अत्यधिक है तो इसलिए डिहाइड्रेशन की समस्या भी बढ़ती जा रही है। 

गर्मी बढ़ने के साथ-साथ पेट की दिक्कतें भी बढ़ती चली जा रही हैं।  जैसे-जैसे टेंपरेचर बढ़ता है आपको पसीना आना शुरू हो जाता है, इसके साथ ही आपको डाइजेस्टिव सिस्टम की समस्या शुरू होती है और यह भी देखा गया है कि ऐसे मामलों में शरीर की इम्युनिटी भी कम हो जाती है। यह महिलाओं तथा पुरुषों में समान रूप से देखा जा रहा है।  छुट्टियों के दौरान या फिर घूमने फिरने के दौरान ज्यादातर लोग बाहर से खाना खा रहे हैं।  रोडसाइड ढाबे पर मिलने वाले ड्रिंक, मिल्क प्रोडक्ट तथा आइसक्रीम आदि इस समस्या को जन्म दे रहे हैं।  कई बार लोगों को फूड प्वाइजनिंग के सिम्प्टम भी देखे जा रहे हैं जिसमें एब्डोमिनल पेन के साथ उल्टी तथा खतरनाक डायरिया दोनों एक साथ देखा गया है।  इस बीमारी के लक्षण 2 से 5 दिन तक देखे जा रहे हैं और बहुत गंभीर स्थिति में ही हॉस्पिटलाइजेशन की जरूरत पड़ती है।  इसलिए आज के समय में यह जरूरी हो जाता है कि आप वेल बैलेंस डाइट खाएं और हेल्थी रहे और जितना हो सके अपने पेट को संक्रमण से बचाए।  आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए ताकि आपके शरीर में जो भी टोक्सिन या वेस्ट प्रोडक्ट बन रहे हैं वह शरीर से बाहर चले जाएं, इसके अलावा आप दही ले सकते हैं, छाछ पी सकते हैं जिससे आपको अपने सिस्टम को ठंडा रखने में सहायता मिलेगी और आपके शरीर से गर्मी बाहर निकल जाएगी।  प्रोबायोटिक्स की सहायता से आप अपने आँतों में पलने वाले बैक्टीरिया जिन्हें हम फ्रेंडली बैक्टीरिया भी कहते हैं उनको बढ़ा सकते हैं इसके साथ ही आपको उबला हुआ पानी पीना चाहिए, रोडसाइड ढाबे पर खाने पीने से बचें, जितना हो सके फ्रेश फ्रूट्स तथा ताजी सब्जियों का इस्तेमाल करे। जंक तथा प्रोसेस खाने से बचें, बहुत तैलीय खाना या डिब्बाबंद खाने से भी आपको बचना चाहिए, कोला आदि को एक सीमित मात्रा में ही ले।  यदि संभव हो सके तो कॉफी, शराब तथा कार्बोनेटेड ड्रिंक्स को अवॉइड करे।  जिससे आपको डाइजेशन में सहायता मिलेगी।  सफाई और स्वच्छता का खास ख्याल रखें और अपने हाथों को लगातार बार-बार धोते रहे।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

'बायोलॉजिकल ई' को कोविशील्ड, कोवैक्सिन के साथ टीकाकरण वाले वयस्कों में बूस्टर के रूप में कॉर्बेवैक्स के लिए ईयूए चाहिए (BIOLOGICAL E wnats permission for Booster Dose of Covid)

'बायोलॉजिकल ई' को कोविशील्ड, कोवैक्सिन के साथ टीकाकरण वाले वयस्कों में बूस्टर के रूप में कॉर्बेवैक्स के लिए ईयूए चाहिए  भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने पहले ही देश में विकसित आरबीडी प्रोटीन सबयूनिट वैक्सीन कॉर्बेवैक्स को पांच साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए आपातकालीन स्थितियों में प्रतिबंधित उपयोग के लिए मंजूरी दे दी थी। सूत्रों ने बुधवार को कहा कि 'बायोलॉजिकल ई' ने भारत के ड्रग रेगुलेटर को एक आवेदन प्रस्तुत किया है, जिसमें कोविशील्ड या कोवैक्सिन के साथ पूरी तरह से टीकाकरण वाले वयस्कों में बूस्टर डोज़ के रूप में अपने कोविड वैक्सीन कॉर्बेवैक्स के लिए आपातकालीन उपयोग ऑथराइजेशन (EUA) अर्थात इमरजेंसी यूज ऑथराइजेशन की मांग की गई है। भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने पहले ही देश में विकसित आरबीडी प्रोटीन सबयूनिट वैक्सीन कॉर्बेवैक्स को पांच साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए आपातकालीन स्थितियों में प्रतिबंधित उपयोग के लिए मंजूरी दे दी थी। वर्तमान में, इसका उपयोग 12 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को टीका लगाने के लिए किया जा रहा है। DCGI को प्रस्तुत EUA आवेदन क...

वेगस नर्व स्टिमुलेशन: अवसाद के लिए एक अल्पज्ञात विकल्प (Vagus Nerve Stimulation)

 वेगस नर्व स्टिमुलेशन: अवसाद के लिए एक अल्पज्ञात विकल्प अवसाद के मानक उपचार अवसादरोधी और मनोचिकित्सा हैं। विशेष रूप से गंभीर मामलों में, इलेक्ट्रोकोनवल्सी थेरेपी (ईसीटी) या वेगस नर्व स्टिमुलेशन (वीएनएस) का भी संकेत दिया जा सकता है। वीएनएस पुरानी और थेरेपी रेसिस्टेंट डिप्रेशन के लिए एक अनुमोदित, प्रभावी, रोगी द्वारा अच्छी तरह से सहनशील, दीर्घकालिक चिकित्सा है, क्रिस्टीन रीफ-लियोनहार्ड्ट, एमडी, और यूनिवर्सिटी अस्पताल फ्रैंकफर्ट एम मेन, जर्मनी के शोधकर्ताओं की उनकी टीम ने हाल ही में एक पत्रिका में लिखा है। ईसीटी जैसे अधिक सामान्य उपचारों के विपरीत, वीएनएस सामान्य आबादी और विशेषज्ञों के बीच बहुत कम जाना जाता है। वीएनएस की लागत जर्मनी में स्वास्थ्य बीमा निधि द्वारा कवर की जाती है। 1994 से उपलब्ध है लेखकों की रिपोर्ट के अनुसार, इनवेसिव वीएनएस को 1994 में यूरोपीय संघ में और संयुक्त राज्य अमेरिका में 1997 में औषधीय चिकित्सा-रिफ्रैक्ट्री एपिलेप्सी वाले बच्चों के इलाज के लिए अनुमोदित किया गया था। क्योंकि वीएनएस के लगभग 3 महीनों के बाद वयस्कों में मनोदशा पर सकारा...

देश भर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को बदलकर हम यूएचसी के करीब पहुंचेंगे: राजेश रंजन सिंह (Transition of PHC to UHC in India)

देश भर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को बदलकर हम यूएचसी के करीब पहुंचेंगे: राजेश रंजन सिंह विश फाउंडेशन इंडिया के सीईओ राजेश रंजन सिंह से बातचीत के कुछ अंश: आंकड़ों से पता चलता है कि प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल स्तर पर 80 से 90 प्रतिशत मामलों या मानव स्वास्थ्य की जरूरतों से आसानी से निपटा जा सकता है। इसलिए, अगर हम इसे (प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा) को मजबूत करते हैं, तो हम बड़े भारतीय परिवेश में स्वास्थ्य सेवा की अधूरी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल (पीएचसी): गैर सरकारी संगठनों की भूमिका हमने इसे देखा है, हमने यह अनुभव किया है कि मजबूत प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं वास्तव में न केवल COVID या COVID जैसी बीमारियों के दौरान, बल्कि सामान्य परिस्थितियों में भी हमारी मदद कर सकती हैं। क्यों? क्योंकि आंकड़ों से पता चलता है कि प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के स्तर पर 80 से 90 प्रतिशत मामलों या मानव स्वास्थ्य की जरूरतों से आसानी से निपटा जा सकता है। इसलिए, अगर हम इसे (प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा) मजबूत करते हैं, तो मुझे लगता है, हम बड़े भारतीय परिवेश में स्वास्थ्य सेवा की अधूरी ज...