'बायोलॉजिकल ई' को कोविशील्ड, कोवैक्सिन के साथ टीकाकरण वाले वयस्कों में बूस्टर के रूप में कॉर्बेवैक्स के लिए ईयूए चाहिए (BIOLOGICAL E wnats permission for Booster Dose of Covid)
'बायोलॉजिकल ई' को कोविशील्ड, कोवैक्सिन के साथ टीकाकरण वाले वयस्कों में बूस्टर के रूप में कॉर्बेवैक्स के लिए ईयूए चाहिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने पहले ही देश में विकसित आरबीडी प्रोटीन सबयूनिट वैक्सीन कॉर्बेवैक्स को पांच साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए आपातकालीन स्थितियों में प्रतिबंधित उपयोग के लिए मंजूरी दे दी थी। सूत्रों ने बुधवार को कहा कि 'बायोलॉजिकल ई' ने भारत के ड्रग रेगुलेटर को एक आवेदन प्रस्तुत किया है, जिसमें कोविशील्ड या कोवैक्सिन के साथ पूरी तरह से टीकाकरण वाले वयस्कों में बूस्टर डोज़ के रूप में अपने कोविड वैक्सीन कॉर्बेवैक्स के लिए आपातकालीन उपयोग ऑथराइजेशन (EUA) अर्थात इमरजेंसी यूज ऑथराइजेशन की मांग की गई है। भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने पहले ही देश में विकसित आरबीडी प्रोटीन सबयूनिट वैक्सीन कॉर्बेवैक्स को पांच साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए आपातकालीन स्थितियों में प्रतिबंधित उपयोग के लिए मंजूरी दे दी थी। वर्तमान में, इसका उपयोग 12 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को टीका लगाने के लिए किया जा रहा है। DCGI को प्रस्तुत EUA आवेदन क...