अस्थमा के लिए एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल: उनकी प्रभावशीलता तथा उनका चुनाव किस प्रकार किया जाए हर दिन , हमारा शरीर किसी भी अन्य पदार्थ की तुलना में सबसे अधिक हवा का इस्तेमाल करता है। हवा की गुणवत्ता पहले से कहीं अधिक खराब होने के साथ , हम विभिन्न प्रदूषकों को सांस के साथ अंदर ले रहे हैं , जिससे अस्थमा सहित कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। ' ग्लोबल अस्थमा रिपोर्ट 2018'1 के अनुसार , भारत में 1.31 अरब लोग में से 6 प्रतिशत बच्चे और 2 प्रतिशत वयस्क अस्थमा से पीड़ित हैं। यदि आप प्रदूषित हवा की वजह से सांस लेने में समस्या का अनुभव कर रहे हैं तो आपको स्वच्छ हवा प्राप्त करने के किसी समाधान की आवश्यकता महसूस हो रही होगी। हमारा सबसे पहला स्पष्ट विचार यही होता है कि हम अपने घर को चारों तरफ से बंद कर ले , ऐसा करने से हमें लगता है कि हमने प्रदूषण को रोक लिया है। परंतु सच्चाई तो यह है कि हम इस प्रदूषण को ही घर के अंदर बंद कर रहे हैं। अब इस बंद घर के अंदर , चाहे हम सो रहे हो , काम कर रहे हो , खाना बना रहे हो या व्यायाम कर रहे हो , हम लगातार प्रदूषित हवा में ही सांस...
Purpose of this blog is to create awareness related to medicine, Pharmaceuticals for Indian and international communities. Latest disease, pandemic, endemic, diabetes, arthritis, rheumatoid arthritis, cancer, oncology, surgery, open heart surgery, diet, health, nutrition related queries.